{"_id":"69b1c9e91a986093cd02de00","slug":"fir-lodged-for-kidnapping-of-two-teenage-girls-and-a-young-woman-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150712-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दो किशोरियों और युवती के अपहरण पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दो किशोरियों और युवती के अपहरण पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो किशोरियों और एक युवती के अपहरण के मामले में छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र से एक गांव की युवती का सोमवार शाम अपहरण हो गया। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गांव निवासी राजकुमार पुत्री का अपहरण कर ले गया है। पुत्री साथ में घर से नकदी भी ले गई है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश जारी है।
असोथर थाना क्षेत्र से एक किशोरी का शनिवार को अपहरण किया गया। किशोरी के पिता का आरोप है कि सुजानपुर गांव के राहुल ने उसे अगवा किया है। किशोरी की मां राहुल के घर जाकर जानकारी लेने गई तो युवक की मां सोमवती ने गाली-गलौज की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी युवक समेत उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की खोज की जा रही है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी का सोमवार को अपहरण हुआ। किशोरी की मां ने बताया कि आरिफ ने रात करीब एक बजे पुत्री का अपहरण किया है। शिकायत पर आरिफ के माता-पिता ने धमकी देकर घर से भगा दिया। कोतवाल डीपी गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है।
Trending Videos