{"_id":"69b1cb08ef4215beaf00599b","slug":"fog-did-not-affect-traffic-buses-and-trains-arrived-on-time-fatehpur-news-c-217-1-bnd1006-150710-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: धुंध का यातायात पर नहीं असर, समय से पहुंचीं बसें और ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: धुंध का यातायात पर नहीं असर, समय से पहुंचीं बसें और ट्रेनें
विज्ञापन
फोटो-02-बुधवार को हाइवे पर छाई धुंध। वीडियो गैब
विज्ञापन
फतेहपुर। भोर के समय आसमान पर छाई हल्की धुंध को लेकर लोग असमंजस में रहे। बुधवार सुबह करीब तीन घंटे तक बनी रही इस धुंध को कोई कोहरा बता रहा था तो कोई धुआं। हालांकि इसका सड़क और रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा और रोडवेज बसों के साथ ही ट्रेनें सामान्य रूप से चलती रहीं।
मंगलवार को भोर में अचानक घना कोहरा छा जाने से हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया था और कुछ स्थानों पर हादसे भी हुए थे। हालांकि करीब दो घंटे बाद कोहरा छंट गया था।
बुधवार को भी सुबह चार बजे से करीब सात बजे तक आसमान में हल्की धुंध बनी रही। धुंध की तीव्रता कम होने के कारण यातायात प्रभावित नहीं हुआ लेकिन इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि रोडवेज बसों को समय से रूट पर भेजा गया और सभी बसें सामान्य रूप से संचालित हुईं। वहीं रेलवे स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव ने बताया कि सभी ट्रेनें समय से चल रही हैं और रेल यातायात पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा।
मौसम विशेषज्ञ वसीम खान के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध बन सकती है। यह सामान्य मौसम की स्थिति है। इससे मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है।
Trending Videos