{"_id":"6a53f57ac8e5144ce10e3ad7","slug":"job-fair-and-skill-exhibition-to-be-held-at-iti-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-158441-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला व कौशल प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला व कौशल प्रदर्शनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। राजकीय आईटीआई परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेला और कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला 14 जुलाई को होगा, जबकि कौशल प्रदर्शनी 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी। आईटीआई और कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले में 10 कंपनियां शामिल होंगी। इनमें 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई उत्तीर्ण, कौशल विकास मिशन या दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना से प्रशिक्षित और स्नातक योग्यता धारक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के बाद नौकरी दी जाएगी। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य और जिला समन्वयक राजकुमार सिंह ने दी।