{"_id":"6a53f56968a43b1a52090d70","slug":"waterlogging-on-the-road-no-resolution-despite-complaints-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158434-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क पर जलभराव, शिकायत के बाद नहीं हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क पर जलभराव, शिकायत के बाद नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के सोनेमऊ गांव में बारिश के पानी से मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की फिर भी समाधान नहीं निकला है।
गंदे पानी के जमाव से मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
एडीओ पंचायत मो. हारुन ने इस जनहित की समस्या पर संज्ञान लिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पंप सेट लगवाकर जल निकासी कराई जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान होगा और उन्हें राहत मिलेगी।