फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Transgender individuals staged a protest outside the police station following the arrest of their guru.

Fatehpur News: गुरु की गिरफ्तारी के बाद थाने के बाहर किन्नरों ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Jul 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Transgender individuals staged a protest outside the police station following the arrest of their guru.
फतेहपुर। नेग लेने के विवाद में एक किन्नर गुट का अपहरण कर दासी बनाने के प्रयास के मामले में वांछित किन्नर गुरु सरवन उर्फ श्रेया को रविवार को गिरफ्तार किया गया। इसकी खबर मिलते ही दूसरे गुट के किन्नरों ने राधानगर थाने का घेराव कर बांदा-टांडा हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कई थानों के पुलिस बल की मदद से मामला शांत कराया जा सका।
विज्ञापन


26 जून को थरियांव थाना क्षेत्र के टेकसारी बुजुर्ग गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में किन्नर गुटों के बीच सीमा विवाद हो गया था। आरोप है कि नरैनी की सरवन उर्फ श्रेया और उसके साथी खागा के चार किन्नरों दीपिका, पायल, अंजू और बड़ी दीपिका को जबरन कार में बैठाकर नरैनी ले गए थे। वहां उन्हें करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा, मारपीट की और दासी बनाने का प्रयास किया। थरियांव और किशनपुर पुलिस ने चारों किन्नरों को मुक्त कराया था। खागा की करीना किन्नर की शिकायत पर श्रेया व उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

थरियांव पुलिस ने मुख्य आरोपी सरवन उर्फ श्रेया को रविवार को गिरफ्तार किया। राधानगर थाने में भी वांछित होने के कारण उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। श्रेया को राधानगर थाने लाए जाने की सूचना पर उसके गुट के कई किन्नर वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला थाना समेत गाजीपुर, थरियांव और कोतवाली का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किन्नरों को शांत कराया। श्रेया के खिलाफ कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। थरियांव थाना प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि श्रेया किन्नर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। राधानगर थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि किन्नरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और रोड जाम करने की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed