फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thieves broke into the house and made off with jewelry and cash worth five lakh rupees.

Fatehpur News: घर में घुसकर पांच लाख के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Mon, 13 Jul 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and made off with jewelry and cash worth five lakh rupees.
फतेहपुर। किसान के घर में घुसकर शनिवार रात चोर करीब पांच लाख का माल चोरी कर ले गए। शोर मचाने पर महिला को कमरे में बंद कर भाग गए। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन




मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवमोल सिंह किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह हाईवे किनारे खेत पर मकान बनाकर रहते हैं। चोर रात को पीछे से छत पर चढ़े। छत पर बहू के कमरे में घुसे। अलमारी का लॉकर खोलकर सोने के चार कंगन, एक हार, कान के झाले, मनचली, दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल और 10 हजार रुपये चोरी किए। आहट पर बहू की नींद खुली। शोर मचाने पर उसे कमरे के अंदर बंद कर छत से कूदकर चोर भाग निकले। पुलिस ने घटना की जांच की। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed