फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Licenses of two fertilizer shops suspended due to irregularities.

Fatehpur News: अनियमितता पर दो खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Mon, 13 Jul 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Licenses of two fertilizer shops suspended due to irregularities.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहपुर। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने रविवार को अमौली ब्लॉक क्षेत्र की उर्वरक दुकानों पर छापा मारा। खाद बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। अधिकारी ने मां गायत्री ट्रेडर्स, श्री ट्रेडर्स, उमराव कृषि सेवा केंद्र, सुमन फर्टिलाइजर, किसान ट्रेडर्स, विकास खाद भंडार और इफको बाजार अमौली का निरीक्षण किया। श्री ट्रेडर्स अमौली का लाइसेंस रेट व स्टॉक बोर्ड अपडेट न होने, किसानों को रसीद न देने और बिना फार्मर रजिस्ट्री के उर्वरक बिक्री करने के कारण निलंबित किया गया। विकास खाद भंडार अमौली का लाइसेंस स्टॉक व विक्रय रजिस्टर न रखने और किसानों को उर्वरकों की ओवर रेटिंग के आरोप में निरस्त किया गया। कृषि अधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दरों पर और बिना टैगिंग के उर्वरक बेचने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed