{"_id":"69ceae0b56e40ddd840c14f0","slug":"no-leads-found-on-the-miscreants-or-the-car-drivers-mobile-phone-recovered-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152085-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बदमाशों और कार का नहीं मिला सुराग, चालक का मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बदमाशों और कार का नहीं मिला सुराग, चालक का मोबाइल बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बुकिंग का झांसा देकर कार लूट की वारदात में इंटेलिजेंस टीम जांच में जुटी है। टीम प्रयागराज से जांच कर लौट आई है लेकिन कार और बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है। खोजबीन के दौरान पुलिस को चालक का लूटा मोबाइल बरामद हुआ है।
राधानगर थानाक्षेत्र के पुलिस लाइन निवासी विमल कुमार बुकिंग पर कार चलवाते हैं। उनकी कार खंभापुर का चालक भूपेंद्र शुक्रवार को बुकिंग पर प्रयागराज ले गया था। वह सादीपुर से दो लोगों को लेकर निकला था लेकिन दोपहर में ही उसका मोबाइल बंद हो गया। प्रयागराज के झूंसी उपकेंद्र के पास जूस की दुकान पर चालक बेसुध हालत में मिला था।
इलाज के बाद होश में आने पर चालक ने शनिवार को परिजन से संपर्क किया। तब नशीला पदार्थ खिलाकर कार लूट की घटना सामने आई। राधानगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच एसपी इंटेलिजेंस विंग को सौंपी। टीम लोकेशन के आधार पर झूंसी और करेली थाना क्षेत्र तक पहुंची जहां से चालक का मोबाइल बरामद किया गया।
जांच में पुलिस को आशंका है कि लुटेरे प्रतापगढ़ जिले के हो सकते हैं। बदमाशों के कार लेकर प्रयागराज से प्रतापगढ़ की ओर जाने की लोकेशन मिली है। प्रभारी निरीक्षक विनोद मौर्या ने बताया कि प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में टीमें लगातार खोजबीन कर रही हैं लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।
Trending Videos