सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Officials must visit the area at least once.

Fatehpur News: अधिकारी एक बार क्षेत्र का भ्रमण अवश्य करें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Officials must visit the area at least once.
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभिन्न योजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कर फीडबैक लेने को कहा। अधिकारियों को सप्ताह में एक बार क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालयों, पंचायत भवनों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने और धान क्षेत्रों में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने का निर्देश मिला। जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य पूरे करने और मलाका नहर में पानी की व्यवस्था कराने को कहा। क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों को सही कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने निर्देशों के पालन का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed