फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pickup truck carrying pilgrims to Mangarh crashes into a tree; 31 injured.

Fatehpur News: मनगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, 31 घायल

Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck carrying pilgrims to Mangarh crashes into a tree; 31 injured.
फोटो-36-हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप व मौजूद घायल श्रद्धालु। स्रोत: वीडियो ग्रैब
बिंदकी (फतेहपुर)। प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ स्थित कृपालु धाम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे 31 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकराकर खंदक में जा घुसी। हादसे में चालक समेत 31 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से सात घायलों को गंभीर हालत में कानपुर के हैलट रेफर किया गया है। चालक के मुताबिक हादसा स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक फेल होने के कारण हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव से 14 परिवारों के 31 लोग पिकअप से प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ स्थित कृपालु धाम मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। पिकअप जैसे ही अलियाबाद गांव के पास पहुंची। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। पिकअप सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकराकर खंदक में जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को अल्लीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने निशा (19) पुत्री मुन्ना, प्रीती (18) पुत्री नंदकिशोर, गुड़िया (25) पत्नी ओमप्रकाश, सृष्टि (4) पुत्री सोनू उर्फ पप्पू, पूनम (26) पत्नी सोनू, उमा देवी (45) पत्नी मुन्ना की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर किया है।
वहीं चालक साहिल (25), उसके पुत्र आशू (3), सलोनी (18) पुत्री रामबली, छाया देवी (14) पुत्री अजय, मानसी (17) पुत्री छोटेलाल, वंदना देवी (40) पत्नी नरेश, नैना (18) पुत्री नरेश, नेहा (16) पुत्री नरेश, रचित (10) पुत्र नरेश, रामचरन (60), नीलम (45) पत्नी रामकुमार, अमन (15) पुत्र रामकुमार, शशि (10) पुत्री राजकुमार घायल हो गए।
इसी तरह आशा (45) पत्नी कृष्णकुमार, नीलू देवी (26) पत्नी रामचंद्र, पूनम (30) पत्नी पप्पू, काव्य (3) पुत्री पप्पू, रेखा (50) पत्नी नंदकिशोर, रानी देवी (19) पुत्री नंदकिशोर, गुड़िया (34) पत्नी भोला, आदित्य (12) पुत्र भोला, नंदिनी (11) पुत्री भोला, अयांश (3) पुत्र भोला, प्रीती (15) पुत्री कल्लू, निशा (10) पुत्री कल्लू और निखिल (22) तथा हुसैनगंज थाने के आंबी निवासी शीलू (23) पत्नी कुलदीप और पुत्री शैलवी (4) भी हादसे में घायल हुए।
इलाज के बाद इन घायलों को छुट्टी दे दी गई। हादसे की जानकारी पर घायलों के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अपनों की तलाश करते नजर आए।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि चालक साहिल से पूछताछ में पता चला कि अलियाबाद के पास अचानक पिकअप की स्टीयरिंग व्हील और ब्रेक फेल हो गए। स्टीयरिंग व्हील होने से वाहन बाईं ओर चला गया और पेड़ से टकरा गया। इस दौरान ब्रेक भी नहीं लगा। टेक्निकल टीम से वाहन की जांच कराई जाएगी।

डीएम, एसपी ने मेडिकल कॉलेज में घायलों का जाना हाल
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के घायलों का हाल जानने डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर से बेहतर उपचार प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


तीन साल से लगातार जा रहे थे मनगढ़ धाम
बिंदकी। हादसे में घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि सावन के महीने में वे पिछले तीन साल से प्रतापगढ़ के मनगढ़ स्थित कृपालु धाम मंदिर दर्शन के लिए जाते रहे हैं। इस बार भी कोरवां गांव के 14 परिवारों के 31 लोग पिकअप से मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। (संवाद)

फोटो-36-हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप व मौजूद घायल श्रद्धालु। स्रोत: वीडियो ग्रैब

फोटो-36-हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप व मौजूद घायल श्रद्धालु। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed