{"_id":"6a6f928f2ae97b0d09047327","slug":"power-outage-for-18-hours-due-to-a-fault-drinking-water-crisis-in-20-villages-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-159713-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फाॅल्ट से 18 घंटे से बिजली गुल, 20 गांवों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फाॅल्ट से 18 घंटे से बिजली गुल, 20 गांवों में पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। विद्युत उपकेंद्र बिंदकी रोड चौडगरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 18 घंटे बीतने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली बंद होने से तेंदुली, मौहार, शाहजहांपुर, गुनीर, मुरादीपुर, अभयपुर और रानीपुर समेत करीब 20 गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और मरीज परेशान हैं। बिजली न होने से क्षेत्र की आटा चक्की और तेल कारखाने भी बंद पड़े हैं।
सबसे अधिक समस्या जलापूर्ति को लेकर है। ग्रामीण पानी के लिए भोर से ही हैंडपंपों पर लाइन लगाने को मजबूर हैं। अवर अभियंता सुंदरम यादव ने बताया कि 33 केवीए की केबल में फॉल्ट हुआ है। केबल बदलने का काम किया जा रहा है। इसी कारण ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।