फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Salesman attacked for refusing to serve liquor; FIR against 15 people.

Fatehpur News: शराब देने से इन्कार पर सेल्समैन पर हमला, 15 पर प्राथमिकी

Mon, 03 Aug 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Salesman attacked for refusing to serve liquor; FIR against 15 people.
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शराब देने से इन्कार करने पर सेल्समैन की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने बलवा, मारपीट समेत कई धाराओं में 15 लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट निवासी रामकुमार गौरा स्थित देसी शराब दुकान में सेल्समैन हैं। चोरी के डर से वह रात में दुकान पर ही सोते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई की रात करीब 12 बजे पिंटू निवासी गौरा, अमन निवासी भरुवा सुमेरपुर और अनुराग निवासी चांदपुर दुकान का शटर पीटकर शराब मांगने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर तीनों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। शोर सुनकर मकान मालिक धनीराम पुत्र शशिकांत उर्फ छोटू के साथ पहुंचे तो आरोपी वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद ज्ञानवती, शिवम, ऊषा, संतोष और सात-आठ अन्य लोगों के साथ लौटे और बातचीत के बहाने रामकुमार को दुकान से बाहर बुलाकर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि शनिवार को 15 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed