फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Security guards could not be deployed in schools even after six months.

Fatehpur News: विद्यालयों में छह माह बाद भी नहीं तैनात हो सके सुरक्षा गार्ड

Mon, 03 Aug 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Security guards could not be deployed in schools even after six months.
फतेहपुर। करीब छह माह पहले जिले के 20 पीएमश्री विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो-दो सुरक्षा गार्ड तैनात करने के आदेश जारी हुए थे। विभाग ने प्रक्रिया भी शुरू की लेकिन छह माह बाद भी विद्यालयों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसरों और वहां उपलब्ध संसाधनों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक विद्यालय में दो सुरक्षा कर्मियों की 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी लगनी थी। इसके लिए 400 रुपये प्रतिदिन यानी 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार नियुक्ति में पीआरडी जवानों को प्राथमिकता दी जानी है। विभाग ने कई बार संबंधित अधिकारियों को पीआरडी जवान उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजे लेकिन अब तक पर्याप्त जवान नहीं मिल सके। कम मानदेय भी तैनाती में बाधा माना जा रहा है। इसके चलते सभी 20 पीएमश्री विद्यालय अभी भी सुरक्षा गार्ड से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी निर्माण एमएल वर्मा ने बताया कि सुरक्षा गार्डों की तैनाती के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पीआरडी जवान उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है।



सुरक्षा गार्ड की तैनाती से मिलते लाभ
विद्यालयों में सुरक्षा गार्ड तैनात होने से चोरी, तोड़फोड़ और अनधिकृत प्रवेश जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगती है। आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिलती है। गार्ड की मौजूदगी से छात्र-छात्राएं और शिक्षक सुरक्षित माहौल में पढ़ाई और शिक्षण कार्य कर पाते हैं। साथ ही विद्यालय प्रशासन और स्थानीय तंत्र के बीच बेहतर समन्वय भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed