{"_id":"6a6f929d2fadc967f60643c7","slug":"the-asansol-virangana-lakshmibai-jhansi-special-train-will-remain-cancelled-for-four-days-in-september-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-159703-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेन सितंबर में चार दिन रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेन सितंबर में चार दिन रहेगी निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में प्रस्तावित प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते फतेहपुर होकर संचालित होने वाली दो विशेष ट्रेनों का संचालन सितंबर माह में चार दिन निरस्त रहेगा। इससे झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर और आसनसोल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि राजेंद्र पुल, हथीदह जंक्शन अपर, टाल और रामपुर डुमरा स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य किया जाना है। इसके चलते 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल ऑन डिमांड विशेष ट्रेन 20, 23, 27 और 30 सितंबर को निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सामान्य दिनों में शाम 4:20 बजे फतेहपुर स्टेशन पहुंचती है।
इसी तरह 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ऑन डिमांड विशेष ट्रेन 21, 24, 28 सितंबर और एक अक्तूबर को रद रहेगी। यह ट्रेन सामान्य दिनों में सुबह 11:35 बजे फतेहपुर स्टेशन पहुंचती है।
विज्ञापन
पीआरओ अमित कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। जिन यात्रियों ने इन ट्रेनों में आरक्षण कराया है वे रेलवे नियमों के अनुसार टिकट निरस्तीकरण और धनवापसी की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।