{"_id":"6a6f9328154d68320c002719","slug":"surge-of-faith-at-shiva-temples-chants-of-har-har-mahadev-resound-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-159691-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शिवालयों में उमड़ी आस्था, गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शिवालयों में उमड़ी आस्था, गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन
फोटो-23-विजयीपुर के आधेश्वर धाम का बदहाल मार्ग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सावन के पहले सोमवार पर जिले के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। रात 12 बजते ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा के दर्शन की ललक में श्रद्धालु भोर से ही कतारों में लग गए। वहीं गंगा घाटों पर गंगाजल भरने के लिए कांवड़ियों का तांता लगा रहा।
शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर धाम मंदिर के पुजारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार भोर पांच बजे से जलाभिषेक शुरू होगा। भृगुमुनि आश्रम भिटौरा से कांवड़िये गंगाजल लाकर तांबेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। भीड़ को देखते हुए कांवड़ियों के लिए अलग मार्ग बनाया गया है। मंदिर परिसर के भीतर महिला पुलिस और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
थवईश्वर धाम में सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
बहुआ। सावन के पहले सोमवार को थवईश्वर धाम मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं। दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा के लिए ललौली थाना प्रभारी प्रमोद राव ने 60 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही राजस्व कर्मियों को भी तैनात किया गया है। रामपुर बरवट प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह तोमर ने बताया कि मंदिर परिसर की सफाई पूरी कर ली
विज्ञापन
600 वर्ष पुराने आधेश्वर धाम का पहुंच मार्ग बदहाल
विजयीपुर। क्षेत्र के शाहजहांपुर सेलरहा स्थित 600 वर्ष पुराना आधेश्वर धाम भोलेनाथ की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन और महाशिवरात्रि पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते हैं। बदहाल पहुंच मार्ग के कारण कई भक्तों को बीच रास्ते से ही लौटना पड़ता है। यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू माना जाता है।
राजराजेश्वर मंदिर में सफाई पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जहानाबाद। कस्बे के सिद्ध धाम श्री राजराजेश्वर मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार से पहले रविवार को मंदिर परिसर की साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया। मंदिर परिसर में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं और मंदिर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर के महंत बाबा गोपाल दास ने बताया कि यहां विराजमान शिवलिंग की पहली पूजा कोई श्रद्धालु नहीं कर पाया। मान्यता है कि कोई अदृश्य शक्ति पहले पूजा-अर्चना कर चली जाती है।
श्रद्धालु और कांवड़ियों की जुटेगी भीड़
खागा। सावन के पहले सोमवार को मझिलगांव स्थित कुंडेश्वर महादेव धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु और कांवड़ियों की भीड़ जुटेगी। प्रधान मुन्ना सिंह ने बताया कि भोर से ही आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में लगने वाले मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोमवार को खागा-नौबस्ता रोड से कुंडेश्वर धाम तक का मार्ग वन-वे रहेगा।