{"_id":"69c2e84875ef5a83c8042e07","slug":"principal-assistants-suicide-note-goes-viral-dios-accused-of-harassment-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-151551-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रधान सहायक का सुसाइड नोट वायरल, डीआईओएस पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रधान सहायक का सुसाइड नोट वायरल, डीआईओएस पर प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (डीआईओएस) में नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले प्रधान सहायक विनोद श्रीवास्तव का सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्र में आत्मघाती कदम उठाने के पीछे डीआईओएस राकेश कुमार, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल और एक शिक्षक संघ के नेता को जिम्मेदार ठहराया गया है। परिजन ने विनोद की ओर से पत्र लिखा होने की पुष्टि की है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन ने गतिविधियों की जांच के लिए डीआईओएस कार्यालय को सील किया है।
सदर कोतवाली के सिविल लाइंस निवासी विनोद श्रीवास्तव जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रधान सहायक पद पर तैनात हैं। उन्होंने कार्यालय में सोमवार को अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा ली थीं। मंगलवार को उनका सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करती है। पत्र में लिखा है कि डीआईओएस अपनी तैनाती के तीन माह बाद से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। स्काउट गाइड भवन निर्माण की उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। इसमें वित्तीय अनियमितता की गई। उन्हें काम का भुगतान अपनी जेब से करना पड़ा। उसके पुत्र शिवम की नौकरी एक इंटर कॉलेज में लगी थी। पुत्र के काम का भुगतान नहीं किया। बेटे को बाद में नौकरी से निकाल दिया गया। एक कर्मचारी की रुपये लेकर नियुक्ति का भी आरोप लगाया। कर्मचारी स्काउट गाइड भवन में परिवार समेत रहता है। दबाव बनाकर बाबुओं से कार्यालय में प्रपत्र अपलोड कराए गए हैं।
निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पत्नी पूनम को पार्टी में राज्य महिला आयोग में पद दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये लिए। उन्होंने लोगों से कर्ज लेकर रुपये दिए थे। कर्ज का ब्याज भरने के लिए लोगों से और भी कर्ज लिया है। आयोग की सूची में नाम नहीं आने पर रुपये लौटाने की मांग की। रुपये नहीं लौटाए और फोन भी उठाना बंद कर दिया। इस दौरान शिक्षक नेता आलोक शुक्ला से कर्ज मांगा। उन्होंने दो-दो लाख रुपये के चेक लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया और रुपये भी नहीं दिए।
एडीएम अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान सहायक की हालत ठीक है। डीआईओएस कार्यालय को सील किया गया है। सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच कराई जाएगी। सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos