{"_id":"6a78d2a3166e632b2f0a6f36","slug":"private-company-area-manager-found-dead-in-bed-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160167-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिस्तर पर मृत मिले निजी कंपनी के एरिया मैनेजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिस्तर पर मृत मिले निजी कंपनी के एरिया मैनेजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-14 प्रताप नगर निवासी माइक्रो क्रेडिट कंपनी के एरिया मैनेजर रमेश कुमार गुप्ता (47) की रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रमेश कुमार वाराणसी जिले के लोहता खुलसा के निवासी थे और एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। कस्बे में कंपनी का कार्यालय शिवभवन निषाद के मकान की तीसरी मंजिल पर करीब 10 वर्ष से संचालित है। रमेश कुमार के साथ सहकर्मी नीरज मिश्रा (सेक्टर मैनेजर) और राहुल कुमार (एरिया मैनेजर) भी रहते थे।
रविवार दोपहर नीरज मिश्रा और राहुल कुमार फील्ड से कमरे पर लौटे तो रमेश कुमार बिस्तर पर मृत मिले। नीरज मिश्रा ने बताया कि रमेश पिछले दो-तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थे। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।