फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three people, including a woman, arrested for cyber fraud by posing as police officers.

Fatehpur News: पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने वाले महिला समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman, arrested for cyber fraud by posing as police officers.
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह का रविवार को खुलासा करते हुए महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी बनकर मोबाइल पर लोगों को कॉल करते थे।
विज्ञापन

कॉल के दौरान अश्लील वीडियो देखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर कार्रवाई से बचाने के नाम पर ऑनलाइन रुपये वसूलते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच मोबाइल और तीन सिमकार्ड बरामद किए हैं। आरोपी जिले के साथ ही गैरप्रांत के लोगों को भी अपना शिकार बनाते थे।
विज्ञापन

साइबर सेल के दरोगा प्रभांशु शुक्ला ने बताया कि साइबर अपराध की सूचना पर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी किशन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में किशन ने मलवां थाना क्षेत्र के धरमपुर मजरे तारापुर गांव निवासी आशीष और उसकी बहन अनीता को गिरोह का गुर्गा बताया। इसके बाद पुलिस ने अनीता और आशीष को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशन ने बताया कि दो अगस्त को अपने आधार कार्ड पर दो सिम निकलवाकर अनीता को दिए थे। इसके बदले अनीता उसे रुपये देती थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के लोग पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करते और अश्लील फिल्म या वीडियो देखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी देते थे। कार्रवाई से बचाने के नाम पर ऑनलाइन रुपये की मांग की जाती थी।
पुलिस ने अनीता और आशीष से जुड़े कई मोबाइल नंबरों की सर्विलांस और सीडीआर के माध्यम से जांच की। इसमें कुछ नंबर अनीता, आशीष और सुनीता देवी के नाम पर मिले। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर जांच करने पर अनीता के नंबर पर महाराष्ट्र के आयुष व प्रवीण गायकवाड़, आशीष के नंबर पर हिमाचल प्रदेश के राजीव कुमार और सुनीता के नंबर पर छत्तीसगढ़ के बिकुन बहरा की शिकायतें दर्ज मिलीं।
शिकायतों में आरोपियों पर पुलिस अधिकारी बनकर डराने-धमकाने और ऑनलाइन रुपये की उगाही का आरोप था। आरोपियों ने बताया कि सिम का इस्तेमाल करने के बाद ब्लॉक होने पर दूसरों के नाम से लिए गए सिम का इस्तेमाल करते थे। कुछ अन्य लोगों द्वारा सिमकार्ड उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने अनीता के पास से तीन मोबाइल व दो सिमकार्ड और आशीष के पास से दो मोबाइल व एक सिमकार्ड बरामद किया है। थानाध्यक्ष रमाशंकर सरोज ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed