{"_id":"6a6a5008343a20f8af03af99","slug":"rising-demand-for-kaner-and-white-flowers-worship-baskets-become-costlier-fatehpur-news-c-12-lko1103-1603075-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कनेर व सफेद फूलों की बढ़ी मांग, पूजा की टोकरी हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कनेर व सफेद फूलों की बढ़ी मांग, पूजा की टोकरी हुई महंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। श्रावण मास आज से शुरू हो रहा है। ऐसे में देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को फूलों के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। फूलों के दामों में वृद्धि के कारण पूजा की टोकरी के दाम भी बढ़ गए हैं। कनेर की माला 50 से 150 रुपये प्रति पीस तक मिल रही है।
श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। महादेव को चढ़ाए जाने वाले कनेर व सफेद फूलों का विशेष महत्व माना जाता है। पूजा-अर्चना में श्रद्धालु इनका अधिक इस्तेमाल करते हैं। श्रावण मास से पहले फूलों की मांग बढ़ने के साथ ही इनके दामों में भी इजाफा हुआ है।
चौक बाजार में फूल की दुकान करने वाले राधेश्याम व बृजलाल ने बताया कि बारिश के मौसम में कनेर के फूलों की उपलब्धता अधिक है। इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों से लाया जाता है। इसके बावजूद कनेर की माला 50 से 150 रुपये तक तैयार हो रही है।
विज्ञापन
सफेद फूलों की माला अपेक्षाकृत महंगी पड़ रही है। इसकी घनी माला की कीमत 250 रुपये तक पहुंच रही है। अधिकांश श्रद्धालु हल्की माला वाली टोकरी लेते हैं जो 50 रुपये तक में उपलब्ध है। टोकरी में फूल माला, फूल, धतूरा, धतूरे का फूल और आक (मदार) का फूल शामिल रहता है।