सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sarai Dharampur and Ghanshyampur registered a resounding victory.

Fatehpur News: सरांय धरमपुर और घनश्यामपुर ने दर्ज की शानदार जीत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sarai Dharampur and Ghanshyampur registered a resounding victory.
विज्ञापन
अमौली। क्षेत्र के टकौली में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए दो मुकाबलों में सरांय धरमपुर और घनश्यामपुर की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में फैजाबाद के कप्तान अरुण कुमार ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरांय धरमपुर की टीम ने 108 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैजाबाद की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 10वें ओवर में 45 रन पर सिमट गई। सरांय धरमपुर के कप्तान शोभित वर्मा ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में घनश्यामपुर के कप्तान राजा सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। घनश्यामपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 156 रन बनाए। अर्पित त्रिवेदी ने सर्वाधिक 54 रन की पारी खेली। जवाब में जहानाबाद की टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आई और 80 रन पर ऑलआउट हो गई। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए अर्पित त्रिवेदी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान पंकज पाल, संचित सचान, अर्पित पाल, रैना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed