सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Six injured, including siblings, in road accidents.

Fatehpur News: सड़क हादसों में भाई-बहनों समेत छह घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Six injured, including siblings, in road accidents.
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसों में सोमवार को भाई-बहनों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां निवासी नीरज कुमार वर्मा पत्नी रूबी देवी और बहन सुशीला पत्नी महेंद्र निवासी मुसाफा थाना बकेवर के साथ बाइक से ओमघाट स्नान करने गए थे। लौटते समय हुसैनगंज थाने के सहिमापुर के पास पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए।
वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के बकंधा गांव निवासी सर्वेश ई-रिक्शा चालक हैं। वह चौफेरवा के पास पीछे से आ रहे डंपर की टक्कर में घायल हो गए। जाफरगंज थाना क्षेत्र के मौहारी गांव निवासी राहुल सिंह पत्नी पूर्णिमा देवी (35) को बाइक से बिंदकी ले जा रहे थे। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा चौराहे पर बाइक से गिरकर पूर्णिमा देवी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव निवासी विमल कुमार तिवारी गांव के पास ई-रिक्शा से उतर रहे थे। तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन





पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया जहर

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी बलराज का सोमवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed