पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Substandard hospital sealed following a raid.

Fatehpur News: छापा मारकर मानक विहीन अस्पताल सील किया

Thu, 02 Jul 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Substandard hospital sealed following a raid.
फोटो-28-अस्पताल सील करते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
खागा। नगर के हरदो-रायपुर रोड पर संचालित न्यू राधे हेल्थ केयर अस्पताल में मंगलवार रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। झोलाछाप की ओर से प्रसव कराए जाने की सूचना पर पहुंची टीम को कई अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण की सूचना पर एसीएमओ डॉ. पीके सिंह टीम के साथ किशनपुर रोड स्थित हरदो चौराहा से रायपुर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे। यहां एक महिला के प्रसव की तैयारी चल रही थी। इसे एंबुलेंस से तत्काल सीएचसी हरदो में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान अस्पताल संचालक से पंजीकरण और चिकित्सक की डिग्री मांगी गई लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके से पांच बेड, उपचार उपकरण और दवाएं भी मिलीं। स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी कर अस्पताल को सील कर दिया। एसीएमओ ने कहा कि बिना मानक और पंजीकरण संचालित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed