{"_id":"6a4562a5f11ee5622d0c20f4","slug":"tet-begins-today-amidst-tight-security-entry-to-close-45-minutes-prior-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-157765-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज से टीईटी, 45 मिनट पहले बंद होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज से टीईटी, 45 मिनट पहले बंद होगा प्रवेश
विज्ञापन
फ़ोटो-25-जानकारी देते टाटा मोटर्स के अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) बृहस्पतिवार से जिले के सात केंद्रों पर शुरू होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले तक ही केंद्रों में प्रवेश मिलेगा। परीक्षा के दौरान सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे तथा सभी केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।
अभ्यर्थियों और उनके परिजन की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और परीक्षा केंद्रों के आसपास हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही रिक्शा चालकों को निर्धारित किराए से अधिक वसूली न करने की चेतावनी दी गई है। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये बनाए गए केंद्र
डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज, निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज और मुस्लिम इंटर कॉलेज।
45 मिनट पूर्व केंद्रों में बंद होगा अभ्यर्थियों का प्रवेश
सात केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। प्रथम पाली के लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 7:15 से 8:45 बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12:15 से 1:45 बजे तक ही रहेगा।