{"_id":"6a4562549210167f0c0559c8","slug":"verification-of-school-vehicles-begins-18-vehicle-operators-issued-warnings-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157761-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: स्कूली वाहनों का सत्यापन शुरू, 18 वाहन संचालकों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: स्कूली वाहनों का सत्यापन शुरू, 18 वाहन संचालकों को चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एआरटीओ विभाग ने पहले चरण में स्कूली वाहनों का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। स्कूल खुलने के पहले दिन करीब 18 वाहनों में खामियां मिलने पर चालकों और स्कूल प्रबंधन को चेतावनी देकर छोड़ा गया। निर्धारित मानक पूरे नहीं करने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्कूली वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने एक जुलाई से विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत सात जुलाई तक सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा समेत अन्य जरूरी अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
एआरटीओ विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर सभी वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में बुधवार को हुई जांच में करीब 18 वाहनों में कमियां मिलीं जिस पर चालकों और स्कूल प्रबंधन को जल्द मानक पूरे करने की चेतावनी दी गई। एआरटीओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि आठ जुलाई से प्रवर्तन अभियान चलाकर अनफिट वाहनों का चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।