सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The waterlogging problem of the new colony has become a problem, mosquitoes and disease are a threat.

Fatehpur News: नई बस्ती की जलभराव समस्या बनी नासूर, मच्छर और बीमारी का खतरा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The waterlogging problem of the new colony has become a problem, mosquitoes and disease are a threat.
फोटो-14-नई बस्ती मोहल्ले की गली में भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे की नई कॉलोनी मोहल्ले के बाशिंदे डेढ़ दशक से जल निकासी की व्यवस्था न होने से परेशान हैं। घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में और लोगों के दरवाजों तक जमा रहता है। इससे दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
Trending Videos

तहसील कार्यालय के पीछे स्थित इस मोहल्ले में जलभराव और मच्छरजनित बीमारियां दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। त्वचा संबंधी रोग भी आम हो रहे हैं। नगर पालिका में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ चंद्रकृष्ण पांडे ने बताया कि फिलहाल एक गड्ढे में जमा पानी को पंपिंग सेट से निकाला जा रहा है। जल्द स्थायी उपाय कर जलभराव की समस्या दूर की जाएगी।


शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति
मोहल्ले के रहने वाले पीयूष पाल ने बताया कि गलियों में गंदा पानी जमा रहता है। इसकी दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।


दीपक तिवारी ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद मोहल्ले की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। जलभराव के कारण मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

फोटो-14-नई बस्ती मोहल्ले की गली में भरा गंदा पानी। संवाद

फोटो-14-नई बस्ती मोहल्ले की गली में भरा गंदा पानी। संवाद- फोटो : 1

फोटो-14-नई बस्ती मोहल्ले की गली में भरा गंदा पानी। संवाद

फोटो-14-नई बस्ती मोहल्ले की गली में भरा गंदा पानी। संवाद- फोटो : 1

फोटो-14-नई बस्ती मोहल्ले की गली में भरा गंदा पानी। संवाद

फोटो-14-नई बस्ती मोहल्ले की गली में भरा गंदा पानी। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed