{"_id":"69b5a9597aec7d816705cdb3","slug":"three-friends-drowned-while-bathing-in-the-ganga-one-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150953-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गंगा में नहाते समय तीन दोस्त डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गंगा में नहाते समय तीन दोस्त डूबे, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गंगा नदी में नहाते समय शुक्रवार शाम तीन युवक गहराई में चले जाने से डूब गए। हादसा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी सनी वर्मा (20) दोस्त हिमांशु और प्रिंस के साथ गंगा स्नान करने भिटौरा ओम घाट गया था। नहाते समय तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
घटना देख आसपास मौजूद लोगों और गोताखोरों ने मशक्कत कर तीनों को बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने सनी वर्मा को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पिता धर्मेंद्र और अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। सनी के दोनों साथियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि गंगा नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हुई है। दो को गोताखोरों ने बचा लिया है।
Trending Videos