{"_id":"69b1c955261de6ffdb0ca3b3","slug":"truck-catches-fire-due-to-short-circuit-highway-blocked-for-one-and-a-half-hour-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150731-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शाॅर्ट सर्किट से ट्रक में आग लगी, डेढ़ घंटे हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शाॅर्ट सर्किट से ट्रक में आग लगी, डेढ़ घंटे हाईवे जाम
विज्ञापन
फोटो-23-शार्ट सर्किट से खड़े ट्रक में लगी आग। संवाद
- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
बकेवर। घाटमपुर-चौडगरा हाईवे पर बुधवार को तकनीकी खामी ठीक करते समय ट्रक में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने नलकूप से पानी चलाकर आग पर काबू पाया। आग से ट्रक का केबिन जल गया। इससे हाईवे पर करीब तीन-तीन किलोमीटर में दोनों ओर वाहनों की कतार से लंबा जाम लगा। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
झारखंड प्रांत के पगोदर जिले का रंजन कुमार तिवारी ट्रक चालक और खलासी ट्रक में बिहार प्रांत के मलहर निवासी पिंटू पांडेय हैं। झारखंड से सरिया का भाड़ा लेकर जयपुर जा रहे थे। चालक ने बताया कि ट्रक की बैटरी में तकनीकी खामी आई थी।
बकेवर कस्बा मेला मैदान के पास ट्रक रोककर केबिन में तारों को ठीक कर रहे थे। एक तार पैर में फंस गया। तार खिंचाव से शाॅर्ट सर्किट हो गया। चालक सीट के पास अचानक आग लग गई।
स्थानीय लोगों ने नलकूप से पानी चलाकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। इससे चौडगरा-घाटमपुर हाईवे पर तीन-तीन किलोमीटर कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम लगा। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास भी लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के बाद यातायात बहाल कराया गया है।
Trending Videos

फोटो-23-शार्ट सर्किट से खड़े ट्रक में लगी आग। संवाद- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक