सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   UP Assembly Elections Samajwadi party State President Naresh Uttam promise to public municipality will be formed after government is formed

यूपी विधानसभा चुनाव: सपा प्रदेश अध्यक्ष का जनता से वादा- सरकार बनते ही धाता बनेगी नगर पालिका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 20 Feb 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि जनता अब योगी सरकार को प्रदेश से भगाकर ही दम लेगी। उन्होंने वादा किया कि सपा सरकार बनते ही धाता को नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा। 

UP Assembly Elections Samajwadi party State President Naresh Uttam promise to public municipality will be formed after government is formed
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फतेहपुर जिले में धाता कस्बे के धाता इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जनता से एक बड़ा वादा किया। ऐसा वादा, जिसका सपना इलाके के लोग कई वर्षों से देख रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि सपा सरकार बनते ही धाता को नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा। 

Trending Videos


सपा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस के लिए समर्थन जुटाने पहुंचे थे। कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र में जैसे ही नरेश उत्तम का हेलिकॉप्टर उतरा तो लोगों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वह फतेहपुर के रहने वाले हैं और सपा में जो सम्मान हर वर्ग का है, वह दूसरा किसी पार्टी में नहीं है। वह क्षेत्रीय समस्या से वाकिफ हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति एकजुट होकर सपा की सरकार बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि जनता अब योगी सरकार को प्रदेश से भगाकर ही दम लेगी। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया और भाजपा सरकार का जमकर बखिया उधेड़ी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed