{"_id":"69c033b7b06de7ec1c06f5a1","slug":"we-will-not-waste-water-now-we-will-know-its-value-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-151431-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ...ना बर्बाद करेंगे जल अब कीमत इसकी जानी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ...ना बर्बाद करेंगे जल अब कीमत इसकी जानी है
विज्ञापन
फोटो-26-हनुमान मंदिर में आयोजित काव्य गोष्ठी कार्यक्रम में कविता पढ़ते कवि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के मुराइनटोला स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को शैलेंद्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 429वीं साप्ताहिक सरस काव्य गोष्ठी हुई। अध्यक्षता केपी सिंह कछवाह ने की।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ केपी सिंह कछवाह ने किया। उन्होंने पढ़ा कि सरस्वती मां आइए धर दुर्गा का रूप। रिद्धि -सिद्धियां, ज्ञान दे करो रंक को भूप। आचार्य विष्णु शुक्ल ने पढ़ा सामने बस यूं ही मेरे बैठे रहें, आप सुनते रहें मैं सुनाता रहूं। गीत-गजलों के फूलों की माला बना, दिलरुबा आपको मैं पहनाता रहूं।
प्रदीप कुमार गौड़ ने पढ़ा विश्व जल दिवस मनाके हमको, कसम आज यह खानी है। ना बर्बाद करेंगे जल अब कीमत इसकी जानी है। डॉ. शिव सागर साहू ने पढ़ा मातृशक्ति की वंदना करें, धरें चित ध्यान, विश्व आर्थिक विपत्ति का होवे शीघ्र निदान।
संगीता गुप्ता ने पढ़ा कि अजीब शहर की जिंदगी, न सफर रहा न कयाम है। कहीं कारोबार की दोपहर, कहीं बदमिजाज की शाम है। संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा जल न यदि हमने बचाया तो ये संकट आएगा। सृष्टि जल जाएगी सारी सब धरा रह जाएगा। (संवाद)
Trending Videos