सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found hanging, family alleges murder

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, family alleges murder
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया के पास बृहस्पतिवार को महिला का कमरे में फंदे से शव लटका मिला। पुलिस साक्ष्य एकत्र कर परिजन को सूचना दी। महिला की मां ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
Trending Videos

बांदा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी मिथिला देवी की पुत्री पूजा की शादी छह वर्ष पहले राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली पुलिया निवासी दीपू के साथ हुई थी। पूजा का शव फंदे से कमरे में रस्सी से हुक पर लटका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह शव देख परिजन ने पुलिस और मायके में सूचना दी। मां मिथिला देवी ने ससुरालीजन पर रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फंदे से युवक का शव लटका मिला

सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पुलिस चौकी के पास बृहस्पतिवार को कमरे में युवक का शव फंदे से लटका मिला। कानपुर नगर निवासी रामकिशुन तोमर का पुत्र प्रकाश सिंह (30) उर्फ सोनू तहसील में मुंशी के पद पर कार्यरत था। वह आबूनगर में किराये के कमरे में रहता था। मकान मालिक ने शाम करीब चार बजे शव फंदे से लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि परिजन को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed