सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   96 packets of pledged gold belonging to customers have gone missing from a Bank of India branch

UP: बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच से ग्राहकों के गिरवी रखे सोने के 96 पैकेट गायब, तत्कालीन मैनेजर समेत तीन नामजद

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसागंज (फिरोजाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 17 Jun 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

बैंक ऑफ इंडिया की भारौल शाखा से 96 स्वर्ण ऋण के पैकेट गायब हो गए हैं। करोड़ों रुपये के इस गबन पर बुधवार को तीन बैंक अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। 

96 packets of pledged gold belonging to customers have gone missing from a Bank of India branch
बैंकवालों ने ही कर डाला घोटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज के गांव भारौल में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में गोल्ड लोन के बदले गिरवी रखे गए सोने के 96 पैकेट गायब हो गए हैं। ग्राहकों का करोड़ों रुपये का सोना गायब होने का मामला सामने आते ही इलाके में खलबली मच गई। बैंक के आगरा स्थित आंचलिक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह की तहरीर पर थाना अरांव पुलिस ने बुधवार को भारौल शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक संदीप यादव समेत तीन बैंक अधिकारियों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे घोटाले को बैंक तिजोरी (सेफ) की चाबियों में हेरफेर और अधिकारियों की आपसी मिलीभगत से अंजाम दिया गया है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, भारौल शाखा के स्टाफ अधिकारी व मुख्य चाबी धारक दिलीप कुमार 27 मई 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना के बैंक से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। चूंकि बैंक की सोना रखने वाली तिजोरी (गोल्ड सेफ) दो चाबियों के संयोजन से खुलती है, जिसकी एक चाबी दिलीप कुमार के पास थी, इसलिए उनके गायब होने से काम पूरी तरह ठप हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए आंचलिक कार्यालय की ओर से जांच के लिए वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) अंकित जान्हू और घिरोर शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार को 15 जून 2026 को भारौल शाखा भेजा गया। जांच टीम ने घिरोर शाखा में रखी तिजोरी की डुप्लीकेट चाबी मंगवाई। इसके बाद बैंक के पैनल एडवोकेट शिवकुमार शर्मा की मौजूदगी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में गोल्ड सेफ को खोला गया तो अंदर का नजारा देख जांच टीम के होश उड़ गए। ग्राहकों की ओर से लोन के एवज में गिरवी रखे गए करीब 96 गोल्ड पैकेट सेफ से गायब थे।

विज्ञापन

इन तीन अधिकारियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि बैंक की आंतरिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य प्रबंधक ने तीन अधिकारियों को आरोपी पाया है। इनमें संदीप यादव (तत्कालीन शाखा प्रबंधक) निवासी ग्राम उमराय, हाल निवासी- 928 प्रोफेसर कॉलोनी, शिकोहाबाद, दिलीप कुमार (स्टाफ अधिकारी/क्रेडिट अधिकारी) निवासी ग्राम बासगांव, पोस्ट राहिन, बकेवर, जिला इटावा और नरेश कुमार (स्टाफ अधिकारी) निवासी ग्राम रायपुरा करकोली, सादाबाद, जिला हाथरस शामिल हैं। इन तीनों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed