सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A grand procession honoring the valiant Maharana Pratap was taken out with great fanfare.

Firozabad News: धूमधाम से निकली वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A grand procession honoring the valiant Maharana Pratap was taken out with great fanfare.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। क्षत्रिय सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शोभायात्रा समिति की ओर से बुधवार को महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा व आरती उतारकर इसका लोगों ने स्वागत किया।

एटा रोड मंडी समिति से शुरू हुई इस शोभायात्रा में इतिहास और संस्कृति को दर्शाती 50 से अधिक आकर्षक झांकियां, ऊंट, घोड़े और पारंपरिक अखाड़े शामिल रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, अवागढ़ के अंबरीशपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा, महाराणा प्रताप केवल क्षत्रियों के नहीं, बल्कि पूरे सर्व समाज के गौरव हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि विषम परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए कैसे अडिग रहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि जिला को-ऑपरेटिव अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह, विश्वदीप सिंह थे। शोभायात्रा अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह पंकज, महामंत्री दिलीप चौहान, कोषाध्यक्ष अनिल धाकरे व रवि चौहान ने सभी का आभार जताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, महासभा के जिलाध्यक्ष चौहान, नगर अध्यक्ष रुस्तम सिंह सिसोदिया, राकेश सेंगर, ध्रुव धाकरे, द्विजेंद्र विक्रम सिंह परमार, शिशुपाल सिंह, मयंक सिंह, राजेश सिंह, डीएस चौहान, यादवेंद्र सिंह एडवोकेट, शामिल रहे।
विज्ञापन



जयकारों से गूंजे रास्ते
शोभायात्रा मंडी समिति से शुरू होकर तहसील, अलावलपुर मोड़, सिकरारी हाउस, एटा रोड होते हुए सुभाष चौराहे पहुंची। इसके बाद स्टेशन रोड, भारत माता चौक, स्वामी विवेकानंद चौक, बिहारी बिलास, मुख्य बाजार और दीपा का चौराहा होते हुए काली माता मंदिर पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। युवाओं ने जय श्रीराम, जय भवानी, जय राजपूताना और वीर महाराणा प्रताप अमर रहें के गगनभेदी नारों से पूरा टूंडला नगर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed