सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR registered against seven people for alleged plot encroachment and fraud.

Firozabad News: प्लॉट पर कब्जा करने और धोखाधड़ी का आरोप, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven people for alleged plot encroachment and fraud.
विज्ञापन
जसराना। थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने खरीदे हुए प्लॉट पर कब्जा न मिलने और धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी धन देवी पत्नी प्रवेश कुमार गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में अकबरपुर कुतकपुर स्थित 1500 वर्गफीट भूमि को शांति देवी से क्रय किया था। शांति देवी ने उक्त भूमि वर्ष 2010 में मूल खातेदार पान सिंह उर्फ पाली सिंह से खरीदी थी। आरोप है कि बाद में पान सिंह के पुत्रों ने अपने पक्ष में वसीयत दर्ज करा ली। जब धन देवी अपने प्लॉट पर मकान निर्माण कराने पहुंचीं तो पान सिंह, महेश, महीपाल, रामवीर और जैदान सिंह समेत अन्य लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया तथा दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि उसके पास प्लॉट का विधिवत बैनामा है, इसके बावजूद आरोपियों ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पान सिंह उर्फ पाली सिंह, महेश, महीपाल, रामवीर, जैदान सिंह, शांति देवी तथा पवन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed