सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elderly couple beaten; threatened with being walled up alive.

Firozabad News: वृद्ध दंपती को पीटा, दीवार में चुनवाने की दी धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple beaten; threatened with being walled up alive.
हाथ में जमीन का बैनामा लेकर इंसाफ की गुहार लगाता वृद्ध दंपती। संवाद - फोटो : हाथ में जमीन का बैनामा लेकर इंसाफ की गुहार लगाता वृद्ध दंपती। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के टापा कलां की रहने वाली एक महिला के प्लॉट पर अराजकों द्वारा जबरन अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर वृद्ध पति-पत्नी को पीटने और दीवार में चुनवाने की धमकी दे डाली।

टापा कलां, पानी की टंकी के पास की निवासी रामकुमारी और उनके पति रामबाबू ने बताया कि उन्होंने 19 अगस्त 2011 को कुतुकपुर चनौरा में एक प्लॉट विजय नगर निवासी श्रीचंद्र से एक लाख 23 हजार रुपये में खरीदा था। 11 जून 2026 की दोपहर जब अपने प्लॉट पर गए, तो वहां कुतुकपुर चनौरा निवासी एक व्यक्ति अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर उनके प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण का विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए और गालियां देने लगे। मना करने पर पीटना शुरू कर दिया। धमकी दी कि इसी बाउंड्री में जिंदा चुनवा देंगे। चीख-पुकार और शोरगुल सुनकर आसपास के तमाम लोग और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए, जिन्होंने बीच-बचाव कर जान बचाई। इस मामले में एसएसपी, डीएम को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed