सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A massive fire broke out in a field in Rahana village, burning 30 quintals of mustard to ashes.

Firozabad News: रहना गांव में खेत में लगी भीषण आग, 30 क्विंटल सरसों जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a field in Rahana village, burning 30 quintals of mustard to ashes.
गांव रहना में सरसो की फसल में लगी आग। संवाद - फोटो : एक एजेंसी पर लगा होम डिलेवरी का वैनर। संवाद
विज्ञापन
फरिहा। थाना क्षेत्र के गांव रहना में शनिवार देर रात एक खेत में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर खेत में पड़ी करीब 30 क्विंटल सरसों जलकर राख हो गई। आग की तेज लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में खलबली मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
Trending Videos

खेत मालिक बलवीर सिंह ने बताया कि खेत में सरसों की फसल काटकर रखी हुई थी। देर रात अचानक उसमें आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि खेत के आसपास न तो कोई बिजली का तार है और न ही कोई खंभा लगा हुआ है, जिससे आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक खेत में रखी पूरी सरसों जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed