सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A short circuit caused a fire in the cattle shed, burning agricultural equipment to ashes.

Firozabad News: शॉर्ट सर्किट से पशुबाड़े में लगी आग, कृषि उपकरण जलकर राख

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the cattle shed, burning agricultural equipment to ashes.
टूंडला के गांव सलेमपुर नगला खार में पशुवाडे़ में लगी आग को बुझोते ग्रामीणसंवाद - फोटो : टूंडला के गांव सलेमपुर नगला खार में पशुवाडे़ में लगी आग को बुझोते ग्रामीण संवाद
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर नगला खार निवासी किसान अशोक कुमार के खेत पर बने पशुबाड़े (घेर) में अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में पीड़ित किसान की झोपड़ी सहित लाखों रुपये के कृषि उपकरण जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि आग की लपटें और धुआं उठता देख मौके पर दौड़े ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए घेर में बंधे सभी पशुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा अनर्थ होने से बच गया।
Trending Videos

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर सबमर्सिबल चलाकर, पानी और मिट्टी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में किसान का इंजन-ट्रॉली, गेहूं काटने वाली मशीन (कटर), फूस और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गए, जिसके बाद पीड़ित किसान ने प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की गुहार लगाई है। राजा का ताल चौकी प्रभारी शीलेंद्र शर्मा ने बताया कि आग की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई थी, हालांकि ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिए जाने के कारण अग्निशमन टीम को रास्ते में ही रोक दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed