सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   AAP MP Sanjay Singh spoke to the victim's mother over the phone.

Firozabad News: आप सांसद संजय सिंह ने पीड़ित मां से की फोन पर बात

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 11 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh spoke to the victim's mother over the phone.
दिल्ली हादसे में गिरफ्तार योगेश की मां से मुलाकात को पहुंचा आप का प्रतिनिधि मंडल। स्रोतः आप - फोटो : दिल्ली हादसे में गिरफ्तार योगेश की मां से मुलाकात को पहुंचा आप का प्रतिनिधि मंडल। स्रोतः आप
विज्ञापन
फिरोजाबाद। योगेश यादव की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ा विरोध जताया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस गिरफ्तारी को गलत बताते हुए जिम्मेदारों के बजाय श्रमिक को फंसाने का आरोप लगाया है।
Trending Videos

सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आप का एक प्रतिनिधि मंडल योगेश यादव के आवास पर पहुंचा। सांसद ने वीडियो कॉल के माध्यम से योगेश की बीमार मां से बात की, जिनका पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन होना है। सांसद ने मां के ऑपरेशन के लिए दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल ने मामले की निष्पक्ष जांच और असली दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि योगेश यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो आप आंदोलन करेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत यादव, ब्रजप्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी, जिलाध्यक्ष शीलेंद्र वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed