सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Goods burned in house fire, brother and sister scorched

Firozabad News: घर में लगी आग में सामान जला, भाई-बहन झुलसे

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 11 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Goods burned in house fire, brother and sister scorched
विज्ञापन
शिकोहाबाद। गांव फतेहपुर-करखा में एक घर में अचानक आग लग गई। सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित ने अपने परिवार के भाईयों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


नसीरपुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर-करखा निवासी आशीष कुमार के घर में सोमवार रात 12 करीब अचानक आग लग गई। आग लगने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। आग में घर के अंदर रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में मासूम कृष्णा (7) वर्ष एवं बेटा कान्हा (5) वर्ष मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगती देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने किसी तरह परिवार के लोगों के घर से बाहर निकाला और बमुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़ित ने अपने चचेरे भाईयों पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। इस घटना की शिकायत पुलिस से की है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि जो आरोपी बताये हैं, वह गांव में नहीं रहते हैं। सभी लोग दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं। जमीनी बंटवारे को लेकर परिवार का विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed