{"_id":"6a52865755cde98fdc0eca00","slug":"angered-by-husbands-scolding-woman-commits-suicide-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-179313-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पति की डांट से क्षुब्ध महिला ने दी जान
Sat, 11 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम डेरा बंजारा की एक महिला ने शनिवार सुबह फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। महिला का अपनी सगी बहन से विवाद हुआ था। इस पर पति ने उसे डांट दिया था। डांट से क्षुब्ध होकर महिला ने जान दे दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
डेरा बंजारा निवासी नवी की शादी लगभग 14 वर्ष पूर्व समीना बेगम (35) के साथ हुई थी। दंपती के पांच बच्चे हैं। समीना की सगी बहन भी इसी गांव में ब्याही है। दो दिन पूर्व दोनों बहनों के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो रहा था। इसी दौरान नवी ने अपनी पत्नी समीना को डांट लगा दी। मायका पक्ष का आरोप है कि नवी ने समीना की डंडे से पिटाई भी की थी। बहन के सामने पति द्वारा डांटने पीटने से समीना बेहद आहत थी। पत्नी के गुस्से और तेवरों को भांपकर पति नवी बेहद डरा हुआ था। दो दिन से जागकर अपनी पत्नी की निगरानी करता रहा ताकि वह कोई गलत कदम न उठा ले। लेकिन शुक्रवार सुबह के वक्त सो गया। इसी बीच समीना ने घर के अंदर रस्सी का फंदा बनाया और उस पर लटक गई। नवी जागा तो पत्नी का शव को फंदे पर लटका पाया। जानकारी मिलते ही समीना के मायके वाले भी गांव पहुंच गए। उन्होंने मृतका के पति नवी पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को तुरंत हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।