{"_id":"6a528647a61d645e060ba6b2","slug":"student-dies-after-time-is-lost-on-faith-healing-following-snakebite-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-179315-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक में गंवाया समय, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सांप के डसने के बाद झाड़-फूंक में गंवाया समय, छात्र की मौत
Sat, 11 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
सांप के डसने के बाद ट्रामा सेंटर में उपचार कराती धारा देवी। संवाद
- फोटो : सांप के डसने के बाद ट्रामा सेंटर में उपचार कराती धारा देवी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भाट निवासी 11 वर्षीय छात्र को सोतेे समय सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय काफी देर तक झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर उसे एटा ले गए। वहां से उसे आगरा रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम नगला भाट निवासी संजय कुमार का 11 वर्षीय पुत्र देवांशु शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अपने घर में बेड पर सो रहा था। इसी दौरान एक सांप बिस्तर पर चढ़ गया और उसने देवांशु की बाजू पर डस लिया। चीखने पर दौड़े परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए और कीमती समय गंवा दिया।
जब बच्चे की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई, तब परिजन उसे जिला अस्पताल, एटा लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत बेहद नाजुक देख उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद देवांशु को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले आए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देवांशु कक्षा पांच का छात्र था और चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। ग्राम प्रधान वीरेश ने बताया कि मृतक के पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा।
विज्ञापन
नारखी में दो सगी बहनें अचेत, आगरा रेफर
नारखी। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में भी सर्प दंश की एक घटना हुई। खुशी (8) और उसकी सगी बहन जानवी शुक्रवार रात को खाना खाकर सोई थीं। रात में किसी समय सांप ने दोनों को डस लिया। शनिवार सुबह जब दोनों बहनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वे अचेत होने लगीं, तो परिजन के होश उड़ गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों बहनों की हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है।
खेत पर चरी काटते समय महिला को डसा
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के ग्राम गुदांऊ निवासी धारा देवी (40) अपनी भैंस के लिए खेत पर चरी काटने गई थीं। इस दौरान झाड़ियों में छिपे सांप ने उनके पैर में डस लिया। विष चढ़ने के कारण महिला वहीं खेत पर अचेत हो गई। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां उनका उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग की अपील: झाड़-फूंक नहीं, सीधे अस्पताल आएं
सीएमओ डा. रामबदन राम ने बताया कि बारिश और उमस के इस मौसम में सांपों का निकलना आम है। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू नुस्खों में समय बर्बाद करना जानलेवा साबित होता है। हर सरकारी अस्पताल में एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध रहता है। मरीज को बिना देरी किए सीधे बड़े अस्पताल ले जाएं, ताकि समय रहते उसकी जान बचाई जा सके।