{"_id":"6a5287a3bc42d9d45e020f92","slug":"eight-year-old-boy-drowns-in-sirsa-river-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-179352-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिरसा नदी में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिरसा नदी में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत
Sat, 11 Jul 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मृतक अनस का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
- फोटो : मृतक अनस का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचोखरा। थाना रजावली क्षेत्र के ग्राम उम्मरगढ़ में शनिवार को खेलते समय सिरसा नदी में गिरकर डूबने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो बहनों के बीच इकलौते भाई की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
ग्राम उम्मरगढ़ निवासी चमन खान का 8 वर्षीय पुत्र अनस कक्षा तीन का छात्र था। वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने एक दोस्त के साथ घर से खेलने के लिए निकला था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे गांव के पास से गुजर रही सिरसा नदी के किनारे पहुंच गए। दोपहर करीब 12:30 बजे अनस अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। उसके साथी ने तुरंत भागकर परिजन को अनस के नदी में डूबने की जानकारी दी।
परिजन और ग्रामीण नदी की तरफ दौड़ पड़े। परिजन ने दोपहर करीब 12:45 बजे थाना रजावली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रज किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर खोजबीन शुरू कराई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 2:35 बजे गोताखोरों ने अनस के शव को गहरे पानी से ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
अनस दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। पिता चमन खान मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।