सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   body of child was found in box in Firozabad

यूपी में बड़ी वारदात: पिता ने 12 साल के बेटे को हंसिया से काट डाला, बक्से में मिली खून से सनी लाश

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 02 Feb 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। कक्षा पांच के छात्र का शव बक्से में मिला। मां ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

body of child was found in box in Firozabad
फिरोजाबाद हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली मोहल्ले में सोमवार को एक पिता ने अपने ही 12 वर्षीय बेटे मयंक की हंसिये से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से मासूम के शव को एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और मौके से फरार हो गया।
Trending Videos


जिजौली निवासी उर्मिला देवी, जो एक प्राइवेट शिक्षिका हैं। उसके परिवार में पति राजेश कुमार राजपूत, 16 वर्षीय बेटी महिमा, 12 वर्षीय बेटा मयंक राजपूत है। उर्मिला के अनुसार जब दोपहर करीब 3 बजे स्कूल से घर लौटीं, तो सीढ़ियों से लेकर कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका बेटा मयंक (कक्षा-5 का छात्र) लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्टोर रूम में रखे एक बंद बक्से से मयंक का लहूलुहान शव बरामद किया। घर के हर हिस्से में खून के छींटे संघर्ष की गवाही दे रहे थे। हत्यारे ने साक्ष्य मिटाने के लिए फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की भी कोशिश की थी। 

 

आरोप है कि पति राजेश कुमार राजपूत ने इस हत्या को अंजाम दिया है। लंबे समय से संपत्ति को लेकर उससे विवाद चल रहा था। पुलिस का अनुमान है कि राजेश ने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। वह बेटी महिमा के ट्यूशन जाने का इंतजार कर रहा था ताकि मयंक घर में अकेला रहे। बेटी के जाते ही उसने मयंक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी पिता की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। बच्चे के मामा की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-UP: शब-ए-बारात को लेकर आगरा में डायवर्जन, इन मार्गों पर 16 घंटे तक नो एंट्री; ये रहेगी यातायात व्यवस्था
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed