सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bulldozers run in Suhagnagar, encroachment removed from government land

Firozabad News: सुहागनगर में चला बुलडोजर, सरकारी भूखंड से कब्जा हटाया

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run in Suhagnagar, encroachment removed from government land
सुहाग नगर में अवैध निर्माण पर होती ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। विभाग स्रोत - फोटो : सुहाग नगर में अवैध निर्माण पर होती ध्वस्तीकरण की कार्रवाई। विभाग स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आवास विकास परिषद द्वारा सुहागनगर सेक्टर-3 में वर्षों से कब्जा वाली भूमि को अतिक्रमण कराया गया। सोमवार को बुल्डोजर व थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे परिषद के अधिकारियों को विरोध का सामना भी करना पड़ा। विरोध के बीच परिषद के अधिकारियों ने लगभग 2000 वर्गमीटर के भूखंड पर बने कच्चे-पक्के निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त करा दिया।
Trending Videos

आवास विकास परिषद के अधीन वाले सुहागनगर सेक्टर-3 और चार की सीमावर्ती लगभग 2000 वर्गमीटर भूखंड पर वर्षों से अवैध कब्जा था। भूखंड को कब्जा मुक्त कराने के लिए परिषद द्वारा कई बार नोटिस जारी किए। बीते सप्ताह मौके पर पहुंचे आवास विकास के अधिकारियों ने अवैध कब्जा धारकों को सात दिन में भूखंड खाली करने की चेतावनी जारी की थी। लोगों ने सरकारी संपत्ति से अवैध कब्जा नहीं हटाया। सोमवार को आवास विकास परिषद के अधिकारी मय पुलिस फोर्स बुल्डोजर लेकर मौके पर पहुंचे। परिषद अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुल्डोजर की मदद से भूखंड पर बने कच्चे-पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। हालांकि इस दौरान परिषद अधिकारियों को जन विरोध का सामना भी करना पड़ा। लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। कार्रवाई के दौरान मौके से राजेंद्र कुमार की ओर से किया कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटेलीजेंस ब्यूरो को आवंटित हुआ है भूखंड
सुहागनगर सेक्टर-3 स्थित भूखंड सेंट्रल इंटेलीजेंस ब्यूरो को आवंटित किया गया है। आईबी द्वारा इस भूखंड पर कार्यालय भवन तैयार किया जाएगा।

सेक्टर तीन सुहागनगर में लगभग 2000 वर्गमीटर का भूखंड आवास विकास परिषद की संपत्ति है। शासन द्वारा इस भूखंड को इंटेलीजेंस ब्यूरो को आवंटित किया गया है। भूखंड हस्तांतरण से पूर्व अवैध कब्जा को हटवाया गया है।
वैभव सिंह, सहायक अभियंता आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed