{"_id":"69937230f5bc2e6a730faaa4","slug":"police-kept-congress-leaders-under-house-arrest-for-the-second-day-to-prevent-them-from-going-to-lucknow-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-167913-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लखनऊ जाने से रोकने के लिए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को दूसरे दिन भी रख नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लखनऊ जाने से रोकने के लिए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को दूसरे दिन भी रख नजरबंद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव के आह्वान को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सोमवार को भी मुस्तैद रहा। कांग्रेस नेताओं को लखनऊ पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने सोमवार को भी नजरबंदी की। कई प्रमुख नेताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर पुलिस तैनात रही, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके।
पुलिस की टीमें रविवार दिनभर और सोमवार सुबह से ही कांग्रेसियों की निगरानी करती रहीं। पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी, प्रदेश सचिव व मैनपुरी प्रभारी प्रकाश निधि गर्ग और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू सहित अन्य कई नेताओं के घरों पर उप निरीक्षक और सिपाहियों को तैनात कर दिया गया था। थाना प्रभारी लगातार पल-पल की रिपोर्ट ले रहे थे। पुलिस की सक्रियता सिर्फ घरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास भी टीमें मुस्तैद रहीं ताकि कोई भी नेता या कार्यकर्ता लखनऊ न पहुंच सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि पार्टी नेताओं की घेराबंदी करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने का काम हो रहा है। हम झुकने वाले नहीं हैं। कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं और घेराव कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। संवाद
Trending Videos