{"_id":"6993741cb3f91d505f02437b","slug":"the-matter-escalated-after-the-lekhpal-stopped-the-construction-of-the-temple-in-kheria-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-167912-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खेरिया में मंदिर निर्माण पर लेखपाल की रोक से तूल पकड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खेरिया में मंदिर निर्माण पर लेखपाल की रोक से तूल पकड़ा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
जसराना तहसील पहुंचे पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी। संवाद
- फोटो : जसराना तहसील पहुंचे पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी। संवाद
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। क्षेत्र के ग्राम खेरिया में मंदिर निर्माण को हल्का लेखपाल द्वारा रुकवाए जाने और ग्रामीणों से कथित अभद्रता करने का मामला तूल पकड़ गया है। आक्रोशित ग्रामीण पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी के नेतृत्व में सोमवार देर शाम तहसील पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्राम खेरिया निवासी अजय कुमार द्वारा गांव में मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था। सोमवार को हल्का लेखपाल मोहित नंदन मौके पर पहुंचे और चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लेखपाल ने जमीन से संबंधित अभिलेख (कागजात) दिखाने की मांग की। अभिलेख मौके पर उपलब्ध न होने पर ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल ने न केवल निर्माण रुकवाया बल्कि ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया और प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी।
मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी ने लेखपाल से फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि लेखपाल ने बात करने से इनकार कर दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।
पूर्व विधायक की एसडीएम से शिकायत
सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे पूर्व विधायक अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंचे और एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला तथा तहसीलदार रवीश कुमार के समक्ष मामले की शिकायत दर्ज कराई। पूर्व विधायक ने लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जांच का आश्वासन
एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, पूर्व विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील का घेराव किया जाएगा।
Trending Videos