{"_id":"6a67910b3f30a2373402d152","slug":"clouds-returned-without-shedding-rain-scorching-sun-and-humidity-caused-great-distress-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-180643-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिन बरसे ही लौटे बादल, तीखी धूप और उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिन बरसे ही लौटे बादल, तीखी धूप और उमस ने किया बेहाल
Mon, 27 Jul 2026 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जुलाई माह के अंतिम दिनों में मानसून की बेरुखी से जिलेवासी भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हैं। सोमवार को दिनभर आसमान में घटाएं घुमड़ती तो रहीं, लेकिन बिना बरसे ही आगे निकल गईं। धूप-छांव के इस खेल के बीच उमस का स्तर इतना बढ़ गया कि घरों में चल रहे कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हुए।
बारिश न होने और हवा बंद रहने के कारण सबसे अधिक मुसीबत दैनिक मजदूरों और श्रमिक वर्ग को उठानी पड़ रही है। तीखी उमस के कारण बाहर काम करने वाले लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। वहीं घरों में मौजूद महिलाएं और छोटे बच्चे भी चिपचिपी गर्मी से दिनभर अकुलाते रहे। हालांकि, रात करीब आठ बजे के बाद चली हल्की हवाओं ने लोगों को उमस से थोड़ी राहत जरूर दिलाई।
सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 36.60 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विशेषज्ञ डॉ. ओमकार सिंह यादव के अनुसार, जुलाई माह के शेष बचे दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना काफी कम है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहेगा। हालांकि तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, जिसके तहत न्यूनतम तापमान 28.70 डिग्री और अधिकतम तापमान 35.60 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी बारिश के आसार बेहद कम हैं।