{"_id":"6a678f7f6b7cd79d310f7043","slug":"rpf-launches-drive-fines-imposed-on-e-rickshaw-drivers-and-illegal-vendors-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-180625-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आरपीएफ ने चलाया अभियान, ई-रिक्शा चालकों व अवैध वेंडर्स पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आरपीएफ ने चलाया अभियान, ई-रिक्शा चालकों व अवैध वेंडर्स पर जुर्माना
Mon, 27 Jul 2026 10:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सोमवार को फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नो-पार्किंग जोन में ई-रिक्शा खड़ा करने, स्टेशन पर अनधिकृत रूप से घूमने और ट्रेन में बिना अनुमति पानी की बोतलें बेचने वाले पांच लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।
एसआई राम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सबसे पहले रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े ई-रिक्शा चालकों को हटाने की चेतावनी दी गई। निर्देश न मानने पर बृजेश निवासी खेड़ा मोहल्ला, थाना उत्तर और मुस्तकीम निवासी रामगढ़ पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाद स्टेशन परिसर में बिना किसी वैध टिकट या कारण के अनधिकृत प्रवेश करने पर दिल्ली के नजफगढ़ निवासी अंशुल गुप्ता और इटावा के बलराई निवासी श्याम सुंदर पर भी 500-500 रुपये का चालान किया गया। ट्रेन में बिना अनुमति स्थानीय पानी की बोतलें बेचने पर रविंद्र सिंह यादव निवासी संत कॉलोनी, इटावा को पकड़ा गया। उस पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।