फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Video of stones mixed in flour goes viral; probe ordered.

Firozabad News: आटे में पत्थरों की मिलावट का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Mon, 27 Jul 2026 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 27 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Video of stones mixed in flour goes viral; probe ordered.
आटा चक्की  - फोटो : आटा चक्की
टूंडला। नगर की एक आटा मिल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें गेहूं के साथ राजस्थान की खदानों से मंगाए गए सेलखड़ी और चूना पाउडर जैसे सफेद पत्थरों को करीब 10 प्रतिशत तक मिलाकर पीसने का खुलासा हुआ है। वायरल वीडियो में आरोपी यह स्वीकार कर रहा है कि इस मिलावटी आटे से लोगों की किडनी खराब हो सकती है और वे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। साथ ही, इससे प्रति क्विंटल 100 रुपये की अवैध कमाई होने और पूरा कारोबार विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से चलने का दावा भी किया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम टूंडला दिव्या सिंह ने तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed