{"_id":"6a048402077eb2a864019294","slug":"controversy-erupts-over-removal-of-stage-for-former-chief-minister-mulayam-singh-yadav-video-goes-viral-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-174703-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के लिए बना मंच हटाने पर विवाद, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के लिए बना मंच हटाने पर विवाद, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 13 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज में मंच की ईंटें हटाते मजदूर। स्रोत संवाद
- फोटो : आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज में मंच की ईंटें हटाते मजदूर। स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नगर के स्टेशन सड़क स्थित आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के प्रथम आगमन पर बनाए गए मंच को हटाए जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है। मंच की ईंटें निकाले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आमजन ने विद्यालय प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज आए थे। उस दौरान उनके स्वागत के लिए विद्यालय परिसर में एक विशेष मंच का निर्माण कराया गया था। जहां से पहली बार मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने संबोधन किया था। अभी तक यह मंच पूर्व मुख्यमंत्री की याद दिलाता था, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने इस मंच को तुड़वाना शुरू कर दिया। पालीवाल नगर निवासी जोगेश यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मंच को हटाने पर रोक लगाने और उसका पुनर्निर्माण कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मंच पूर्व मुख्यमंत्री की यादों से जुड़ा हुआ है और इसे संरक्षित रखा जाना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. रामकेश यादव का कहना है कि विद्यालय के लिए मंच अब किसी काम का नहीं रह गया है। उसकी ईंट उखड़ रही थीं, इसलिए उसकी ईंटों को निकलवाकर अलग रखवाया जा रहा था। मंच की मरम्मत के लिए खर्च बहुत आएगा।
Trending Videos