{"_id":"6a5284e0ddc9f7ef5b018c94","slug":"criminal-with-a-bounty-on-his-head-who-swindled-an-elderly-couple-arrested-in-an-encounter-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-179383-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बुजुर्ग दंपती से ठगी करने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बुजुर्ग दंपती से ठगी करने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Sat, 11 Jul 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में ईनामी टप्पेबाज। स्त्रोत: विभाग
- फोटो : मुठभेड़ के दौरान दक्षिण पुलिस की गिरफ्त में ईनामी टप्पेबाज। स्त्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने आभूषण साफ करने का झांसा देकर बुजुर्ग दंपती से लाखों के गहने ठगने वाले 25 हजार रुपये के इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश रामबदन उर्फ जादू उर्फ राजेश (निवासी भागलपुर, बिहार) को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोवर्धन की ठार के जंगल में घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार, 16 जून को थाना दक्षिण क्षेत्र में राजीव शर्मा के घर दो युवक पीतल के बर्तन और आभूषण साफ करने के बहाने घुसे थे और बुजुर्ग दंपती को झांसा देकर गहने लेकर फरार हो गए थे। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले का खुलासा किया। इस घटना के सह-आरोपी राजेश (निवासी प्रयागराज) को पुलिस 4 जुलाई को ही जेल भेज चुकी है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह और सर्विलांस प्रभारी मुकेश कुमार की टीम ने गिरफ्तार आरोपी रामबदन के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और ठगी के आभूषण बेचकर मिले 7,200 रुपये बरामद किए हैं। संवाद